{"_id":"5ada41074f1c1ba1098b5a49","slug":"141524252935-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जवला दिवस पर कनेंक्शन बाटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जवला दिवस पर कनेंक्शन बाटे
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना। ग्राम स्वराज्य अभियान के अंतर्गत उज्ज्वला दिवस पर फतेहपुर खेड़ी गांव में पात्र ग्रामीणों को 40 नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए।
गांव फतेहपुर खेड़ी में शहीद रिजवान त्यागी एचपी गैस एजेंसी की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक, उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र तथा गैस एजेंसी के प्रबंधक नजर मौहम्मद त्यागी की मौजूदगी में उज्ज्वला दिवस मनाया गया। इस मौके पर गांव की 40 पात्र महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। मौके पर ग्राम प्रधान चरण सिंह, तहसीलदार रतन वर्मा, खंड विकास अधिकारी बुढ़ाना सहित गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।