{"_id":"5ace50c64f1c1b1d3d8b49f1","slug":"141523470534-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसी कालेज में जागरुकता शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसी कालेज में जागरुकता शिविर का आयोजन
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को शिक्षा देना जरूरी
खतौली।
गांव भैंसी के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के कुशल निर्देशन में बच्चों व महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों व उनसे सुरक्षा विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
सिविल जज मधु गुप्ता ने कहा कि आज के बच्चे कल भारत का भविष्य हैं। उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। देश के विकास मेेें महिलाओं का भी पुरुषों के समान योगदान है। उन्होंने लोगों को उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। सिविल जज ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 22 अप्रैल को दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर व वाह्य न्यायालय कैराना, बुढ़ाना मुजफ्फरनगर तथा शामली में किया जाएगा। आपराधिक 138 एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, बिजली व पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद तथा सिविल वादों को निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी, किशोर न्याय बोर्ड मुजफ्फरनगर की सदस्या बीना शर्मा, मुकेश गौतम, वंदना कादियान, गीता रानी, प्रीति राठी, सुशील कुमार वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए।