फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा व प्रदर्शन

गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा व प्रदर्शन

Thu, 29 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा व प्रदर्शन
गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन

मोरना।
गन्ने की तोल न होने पर किसानों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत से नाराज मिल अधिकारियों ने पूरे गांव की गन्ना सप्लाई बंद कर दी है। आरोप है कि मिल अधिकारी शिकायतकर्ता किसानों को धमकी भी दे रहे हैं। इसके विरोध में किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा व प्रदर्शन किया। किसानों ने सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी है।

ककरौली क्षेत्र के गांव गंगदासपुर के किसान धर्मवीर सिंह पुत्र अतरसिंह व आनंदपाल ने बताया कि उनके गांव में टिकौला शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र लगता है। मिल द्वारा गन्ने की पर्ची न भेजने पर उसके खिलाफ प्रदेश के मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल पर शिकायत की गई थी, जिससे खिन्न होकर टिकौला शुगर मिल अधिकारियों ने पूरे गांव की गन्ना सप्लाई को यह कहकर बंद कर दिया कि गांव का गन्ना सट्टा पूरा हो चुका है। किसानों का हजारों क्विंटल गन्ना केंद्र पर पड़ा सूख रहा है तथा खेतों में भी छिला हुआ गन्ना पड़ा हुआ है। गन्ना न बिकने से किसान के पास पैसा भी नहीं है। बिलों का भुगतान न होने उनकी नलकूपों के कनेक्शन काट दिए गए, जिसको लेकर किसान बेहद परेशान हैं। परेशानहाल किसानों ने सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों में ग्राम प्रधान तेजपाल सिंह, पूर्व प्रधान राजपाल सिंह, अमरपाल सिंह, यशपाल, ओमपाल, हेम सिंह, ब्रजेश, मोहित, हरेंद्र, मनीष, वेदपाल, प्रताप, दीपक, ऋषिपाल, धनपाल, मास्टर प्रेमचंद, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, धर्मवीर, रघुवीर किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed