फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   %आओ सबको रंग लगा दें, एक अखंड देश बना दें%

%आओ सबको रंग लगा दें, एक अखंड देश बना दें%

Wed, 28 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
%आओ सबको रंग लगा दें, एक अखंड देश बना दें%
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

विबग्योर स्कूल के वार्षिकोत्सव में नवरस थीम पर छात्र-छात्राओं ने आओ सबको रंग लगा दें, एक अखंड देश बना दें की प्रस्तुति से उमंग और उल्लास का जोश भर दिया। वक्ताओं ने कहा कि श्रेष्ठ संगति विद्यार्थी के जीवन का निर्माण करती है।
रुड़की रोड स्थित विबग्योर स्कूल में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन से हुआ। नवरस पर आधारित सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम में खुशी, सार्थक, प्रिंस ने गणपति की नृत्य नाटिका का मंचन किया। यंशिका और मोहनी ने हास्य रस के जरिये जिंदगी को खूबसूरत बनाने की प्रेरणा दी। अपूर्वा ने शांति रस में महात्मा बुद्ध और सम्राट अशोक के शांति मार्ग का चित्रण किया। इशिका, विधि, पंखुरी ने रौद्र रस की प्रस्तुति से पर्यावरण, जल और धरती को बचाने का आह्वान किया। वंशिका और प्रीति ने नाटिका से बुजुर्गों और माता-पिता के प्रति संतान के दायित्वों का बोध कराया। नूपुर और खुशी ने भयानक और अदिति, मुदस्सिर, आफिया ने अद्भुत रस के मंचन से दाद बटोरी। मेहनूर, अंजलि के ग्रुप ने श्रृंगार रस में पकड़ो नंदलाल कन्हैया होली खेलन आओ है, के गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि मॉडर्न पब्लिक स्कूल गाजियाबाद के प्रबंधक सुनील त्यागी ने कहा कि समाज और देश के प्रति दायित्वों को निभाएं। बच्चे राष्ट्र की अमूल्य निधि हैं। शिक्षा के साथ उनका सर्वांगीण विकास जरूरी है। सहारनपुर से आए जीडी शर्मा ने कहा कि बच्चों ने नवरस में वसंत से होली तक की संस्कृति बिखेरी है। संस्कारों और संस्कृति से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है। संस्था निदेशक विवेक कुमार त्यागी ने कहा कि परिश्रम, लगन और एकाग्रता से बच्चे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा दें। अभिभावक बच्चों की शिक्षा में सहभागी बनें। छपार एसओ आदेश त्यागी, कांग्रेस नेता आत्मप्रकाश त्यागी, हरिराज त्यागी, रामकुमार भटनागर, धर्म मसीह, अमित, शशांक, अनिल त्यागी, राजवीर त्यागी आदि ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया। संस्था की ओर से कृष्ण दत्त त्यागी और कौशल्या देवी का सम्मान किया गया। निदेशिका निशा त्यागी ने आभार जताया। उप प्रधानाचार्या अनुराधा शर्मा ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत दी। संचालन आशीष त्यागी और अविन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

खूब याद आए चंद्रशेखर आजाद
मुजफ्फरनगर। अंशुल और समीर के ग्रुप ने वीर रस की प्रस्तुति में शहीद चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह के जीवन की वीरता का प्रदर्शन किया। आजाद के बलिदान दिवस पर शिक्षकों और बच्चों ने भावपूर्ण स्मरण किया। नवरस की प्रस्तुति में कोरियोग्राफर शिवांक अग्रवाल रहे, जबकि बच्चों ने आंचल के नेतृत्व में प्रतिभा का परिचय दिया। पल्लवी, अंजू, नेहा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed