{"_id":"5a7201204f1c1bf07b8b4b0f","slug":"141517420832-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में प्राथमिक चिकित्सा के गुर सिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में प्राथमिक चिकित्सा के गुर सिखाए
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविर में प्राथमिक चिकित्सा के गुर सिखाए
जानसठ। डीएवी डिग्री कालेज में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के तीसरे दिन स्काउट गाइड को प्राथमिक चिकित्सा के गुर सिखाए गए। शिविर में कंपास एस्टिमेशन व पायनियरिंग की शिक्षा देते हुए बताया कि इन तीनों चीजों का ज्ञान छात्र-छात्राओं को होना चाहिए। शिविर के प्रभारी सुनील कुमार ने कैंप में स्काउट गाइड को प्राथमिक चिकित्सा के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्राकृतिक आपदा के समय कोई दुर्घटना घटने पर घायल व्यक्ति को समय से प्राथमिक चिकित्सा मिल जाए तो उसे अस्पताल तक पहुंचने में आसानी हो जाती है, जिससे घायल की जान बचाई जा सकती है। कैंप में तीसरे दिन निरीक्षण करते हुए ट्रेनिंग कमिश्नर संतोष वर्मा ने कहा कि स्काउट गाइड को देश के प्रति जिम्मेदार रहना चाहिए, जिस देश का युवा जागृत होता है, उस देश की तरक्की को कोई नहीं रोक सकता। शिविर में डिग्री कॉलेज के प्राचार्य बृज गोपाल शर्मा, प्रहलाद सिंह, संदीप कंसल, भारत भूषण अरोड़ा, सचिन कुमार, पंकज कुमार, उपेंद्र, मुर्तजा आदि ने प्रशिक्षण में सहयोग किया।