फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डीएवी डिग्री कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शन का आयोजन

डीएवी डिग्री कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शन का आयोजन

Tue, 23 Jan 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
डीएवी डिग्री कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शन का आयोजन
बुढ़ाना । कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालयों के पांच कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मॉडल पेश किए । प्रदर्शनी में पांचों कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल्स का प्रदर्शन कर वैैैज्ञानिक प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज में क्षेत्र के पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों की विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। विज्ञान प्रदर्शनी में 25 वैज्ञानिक मॉडल का प्रदर्शन किया गया। कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज के वैक्यूम क्लीनर मॉडल, हाईड्रोलिक जेसीबी, वाटर प्यूरीफायर, टैस्ला, कोइल मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। दूसरे कॉलेज के हाईड्रोलिक ट्री शिफ्टर, शारदेधाम कॉलेज के मॉडल, वाटर वैल्डिंग और हाईड्रोलिक लिफ्ट की खूब सराहना हुई। डीएवी पब्लिक स्कूल के सोलर वाशिंग मशीन और हाईड्रो रॉकेट मॉडल भी आकर्षण का केंद्र रहे। कॉलेज के प्रचार्या डा. प्रदीप कुमार ने छात्रों द्वारा प्रदर्शित मॉडलों का निरीक्षण किया। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। प्रबंध समिति के सचिव अरविंद कुमार ने सभी छात्रों और अतिथियों को धन्यवाद किया। निर्णायक मंडल के अनुसार डीएवी पब्लिक स्कूल बुढ़ाना के छात्रों की ओर से बनाए गए मॉडल को प्रथम पुरस्कार, शारदेधाम इंटर कॉलेज के मॉडल को द्वितीय पुरस्कार, इसी कॉलेज के हाईड्रोलिक ट्री शिफ्टर को तीसरा पुरस्कार मिला। इस मौके पर प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारी, प्राचार्य डा. प्रदीप कुमार, डा.संगीता चौधरी, राकेश पुंडीर, सारिक सिद्दीकी, अमित दीक्षित, विद्यालय का समस्त स्टाफ व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed