{"_id":"5a53c1e94f1c1b1c198b591d","slug":"141515438569-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोकरहेड़ी में पुलिस ने ली एस-7 व एस-10 की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोकरहेड़ी में पुलिस ने ली एस-7 व एस-10 की बैठक
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड के पास से शराब का ठेका हटाने की मांग
मोरना। भोपा थानाध्यक्ष विजय सिंह ने नगर पंचायत भोकरहेड़ी में एस-7 व एस-10 की बैठक करके उनके कर्तव्य व अधिकारों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। पुलिस मित्रों की नियुक्ति भी की गई। बैठक में उपस्थित व्यक्तियों ने बस स्टैंड से अंग्रेजी व देसी शराब का ठेका हटवाने और मनचलों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
बैठक में कस्बे के पुलिस मित्रों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए शांति सौहार्द स्थापित करने में पुलिस को सहयोग व पुलिस से सहायता प्राप्त करने के बारे में बताया गया। वहीं, नगर पंचायत चेयरमैन सरला देवी सहित सभी 13 वार्डों के सभासदों व बैठक में उपस्थित लोगों ने डीएम को प्रार्थना पत्र लिखकर बस स्टैंड स्थित देसी और अंग्रेजी शराब के ठेके हटवाने की मांग की। बैठक में चेयरमैन के पति रविदत्त, राजेश कुमार, रामबीर, मेहरबान मलिक, गुलफाम, पूर्व चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र सिंह, काजी मुमताज अली, कविंद्र कुमार, लिपिक प्रेमसिंह, रविंद्र वाल्मीकि, भूपेंद्र वाल्मीकि, सुधीर कुमार, डॉ. चंद्रपाल, काजी मुबश्शिर, शुक्रताल चौकी प्रभारी बालेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।