{"_id":"5a47d9b04f1c1bbd208b9a6a","slug":"141514658224-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजरुद्दीन सलमानी बना मिस्टर यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजरुद्दीन सलमानी बना मिस्टर यूपी
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। उत्तर प्रदेश बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में कस्बे के युवक ने मिस्टर यूपी 2017 का खिताब अपने नाम किया है। डॉ अजरुद्दीन सलमानी ने यूपी बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन द्वारा अलीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर मिस्टर यूपी 2017 का खिताब जीता। बॉडीबिल्डर के कस्बे में पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। आर्य हेल्थ क्लब में आयोजित कार्यक्रम में एहसान सैफी, हितेश सैनी, सम्राट बालियान, नीरज बालियान, राजू आदि मौजूद रहे।
सरकारी राशन का गेहूं बरामद, आरोपी फरार
भौराकलां। एसडीएम बुढ़ाना भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग के अधिकारी, लेखपाल और पुलिस ने सिसौली निवासी उपेंद्र पुत्र चरण सिंह के घर पर छापा मारा। घर में 22 बोरी गेहूं बरामद हुआ। बरामद गेहूं सरकारी राशन का हैै। गेहूं खुले बाजार में बेचने के लिए छिपाया गया था। आरोपी छापे की भनक लगते ही फरार हो गया। पूर्ति निरीक्षक रजनी चौधरी ने उपेंद्र के विरुद्ध भौराकलां थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। उप निरीक्षक विजयपाल अत्री ने बताया की अवैध रूप से गेहूं किस गांव के राशन डीलर ने बेचा हैं, जांच कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।