{"_id":"5a3ea22b4f1c1b6a118b9ba3","slug":"141514054187-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड शिविर के साथ क्रिसमस डे मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट गाइड शिविर के साथ क्रिसमस डे मनाया
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर। एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में त्रिदिवसीय स्काउट गाइड के तीन दिवसीय शिविर का समापन हो गया।
शिविर के प्रथम दिन स्काउटस गाइड्स ने विभिन्न क्रियाकलापों में भाग लिया तथा ध्वज गीत, प्रार्थना एवं विभिन्न तालों को सीखा। विश्वास कपिल (डिस्ट्रिक्ट सचिव) एवं आशीष कुमार (डीओसी) ने शिविर के अंतिम दिन स्काउट गाइडस को रस्से पर चढ़ना, रस्सी का पुल बनाना व उस पर चलना तथा टेंट बनाना सिखाया। छात्रों को स्काउट गाइड की जानकारी दी। स्काउट गाइड की व्यवस्थापक ब्रजलता त्यागी और सुषमा त्यागी ने स्काउट्स गाइडस का उत्साहवर्धन करते हुए विभिन्न क्रियाकलापों का निरीक्षण किया। शिविर में प्रशिक्षक के रूप में ममतेश और मनित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम पंवार ने कहा कि स्काउट गाइड में उत्तरदायित्व, देश सेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना सिखाई जाती है। स्काउट गाइड से छात्र अनुशासन एवं देश प्रेम की भावना सीखता है। संकट के समय अपने आप को सुरक्षित रख सकता है। शिविर को सफल अध्यापकों का विशेष योगदान रहा। शिविर के समापन के बाद बच्चों ने क्रिसमस डे हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चे छात्र सांता क्लॉज की रंग बिरंगी वेशभूषा में आए तथा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। प्रधानाचार्या पूनम पवांर ने छात्रों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम संचालन सुषमा शर्मा और संगीता पवांर ने किया।