फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नवोदय विद्यालय में पुरातन छात्र - छात्रा सम्मेलन

नवोदय विद्यालय में पुरातन छात्र - छात्रा सम्मेलन

Mon, 04 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय में पुरातन छात्र - छात्रा सम्मेलन
सफलता के लिए कोई शार्टकट नहीं होता
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा में रविवार को पुरातन छात्र-छात्राओं का सम्मेलन हुआ। शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ एमके जैन ,डॉ उषा रानी एवं वीना रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य ने विद्यालय के पुरातन छात्र- छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय निरंतर प्रगति की और बढ़ रहा है। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धि भी बताई। अभिभाषण के पश्चात कक्षा छह और सात की छात्राओं द्वारा नवोदय जीवन पर एक नाटिका प्रस्तुत की, जिसने सभी का मन मोह लिया। रंगारग कार्यक्रमों के बीच पुरातन छात्र-छात्राओं अमित मोहन, अंकुर देशवाल, राजीव शर्मा, नीलिमा, निवेदिता, निरपाल राठी के ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक पढ़ाने के साथ साथ सामाजिक मार्गदर्शन का कार्य भी करते हैं। क्योंकि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता। इसलिए सभी छात्र-छात्राएं मेहनत लगन से अपनी पढ़ाई करें, तभी उद्देश्यों को प्राप्त कर पाएंगे । इसीक्रम में विद्यालय की पूर्व छात्रा किन्नी रानी पीसीएस नई दिल्ली ने सभी छात्र-छात्राओं से इंटरनेट के माध्यम से बात करते हुए कहा कि सभी को अध्ययन के आधार पर एनसीआरटी की पुस्तकों को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ निरपाल राठी और अंकुर देशवाल ने विद्यालय को क्रमश : 21000 रुपये,5100 के चेक विद्यालय की शिक्षा एवं विकास के लिये प्राचार्य को प्रदान किए गए। विद्यालय की छात्रा निवेदिता के अभिभावक द्वारा भी 5100 रुपये विद्यालय को भेट किए गए। कार्यक्रम का संचालन सविता चौहान, महिमा ने किया। इस कार्यक्रम मे छवि त्यागी, संगीता तिवारी, सुमन शर्मा, करिश्मा, प्रज्ञा, सुनील मेहता, मीनू नागर, अशोक अग्रवाल, राजवीर सिंह का सहयोग रहा।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed