{"_id":"59c95a2c4f1c1bbf538b4671","slug":"141506368044-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलानी में उफान, रास्ते जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलानी में उफान, रास्ते जलमग्न
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलानी में उफान से खादर के कई गांव जलमग्न
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हो गए, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही बंद हो गई है। रपटों पर पानी बढ़ जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। पैदल और दुपहिया वाहन वाले राहगीरों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर अपने वाहनों को पानी के पार ले जाना पड़ा।
तीन दिन तक हुई मूसलाधार बारिश और रविवार को शिवालिक की पहाड़ियों से छोड़े गए पानी में लगातार हो रही बढ़ोतरी से सोमवार को खादर क्षेत्र में बाढ़ के हालात बन गए, जिससे ग्राम रामनगर, रजगल्लापुर, शेरपुर नंगला, अलमावाला, जिंदावाला, पांचली और फरकपुर आदि के जंगलों एवं रास्तों पर कई-कई फुट पानी चढ़ जाने से ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लोग अपने घरों में कैद होने पर मजबूर हो गए हैं। हालात यह हैं कि ग्रामीणों के जंगलों में जाने के रास्ते पूरी तरह बंद हो जाने पर पशुओं के लिए चारे की विकट समस्या खड़ी हो गई है। उधर, क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पिछले कई दिनों से ठप पड़ी हुई है। मोबाइल आदि चार्ज नहीं होने से ग्रामीणों का अपने परिचितों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। सोमवार को लक्सर मार्ग पर ग्राम शेरपुर के रपटे पर पानी बढ़ जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा और वहां से दुपहिया वाहन और कार आदि नहीं निकल पाईं। वाहन स्वामियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली का सहारा लेकर वाहनों को पानी से पार ले जाना पड़ा। उधर, गांव के रास्तों पर पानी भरा होने पर बच्चों के स्कूल नहीं आने से क्षेत्र के लगभग समस्त सरकारी और प्राईवेट स्कूल बंद रहे। स्कूल संचालक सरदार गुरमीत सिंह, देविन्द्र खालसा आदि ने बताया कि रास्तों पर पानी बहुत अधिक है, जिससे अलगे कई दिनों तक बच्चों को स्कूल आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
नाव नहीं होने से ग्रामीण परेशान
ग्राम रामनगर के पास प्रशासन की ओर से लगाई गई नाव करीब पांच दिनों से टूटी पड़ी है। दूसरी नाव का इंतजाम नहीं होने से ग्राम रामनगर, रजगल्लापुर, फरकपुर, शेरपुर नंगला आदि के हजारों लोगों की आवाजाही पूरी तरह बंद पड़ी हुई है।
विज्ञापन
जेसीबी से कराई पुल की सफाई
मेरठ से आई सिंचाईं विभाग की टीम ने सोमवार को खादर क्षेत्र में पहुंचकर ग्राम अलमावाला, जिंदावाला, रजगल्लापुर, फरकपुर, फरीदपुर आदि का निरीक्षण किया। बढ़ीवाला के पास बने लोहे के पुल के नीचे की सफाई उसमें फंसे जलकुंभी मलबे को हटाया गया। एसडीओ अशोक जैन ने बताया कि पुल की सफाई करा दी गई है, ताकि पानी लगातार बहता रहे। सरकार से 40 लाख रुपये की मांग की गयी है। धन मिलते ही पांच किलोमीटर तक नदी की सफाई कराई जाएगी।