{"_id":"59c959134f1c1b9d538b4663","slug":"141506367763-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे में मिले थे 200, मौके से पकड़ गए छह वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे में मिले थे 200, मौके से पकड़ गए छह वाहन
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह डग्गामार वाहनों को पकड़ा
मुजफ्फरनगर। डग्गामार वाहनों ने प्रशासन के लिए मुसीबतें पैदा कर दी है। सर्वे में रामपुर तिराहे से दौड़ने वाले करीब 200 वाहन चिह्नित किए गए हैं। सोमवार को एआरटीओ और एआरएम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने छह वाहनों को पकड़ा है, जिनमें दो बस, एक बोलेरो को सीज किया गया है, जबकि तीन टैंपू संचालकों पर जुर्माना लगाया है।
शहर से देहात तक दौड़ने वाले डग्गामार वाहन वालों के लिए एआरटीओ और रोडवेज डिपो की ओर से सर्वे किया गया, जिसमें रामपुर तिराहा, सहारनपुर रोड, रुड़की रोड पर करीब 200 वाहनों को चिह्नित किया गया है। इनमें बस, टैंपू, बोलेरो के साथ अन्य डग्गावार वाहन शामिल है। सोमवार को एआरटीओ प्रवर्तन सुरेंद्र सिंह और एआरएम बीपी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। अधिकारियों ने रामपुर तिराहा, सुजडू चुंगी और मीरापुर रोड पर चेकिंग की। इस दौरान दो बसों के साथ एक बोलेरो, तीन टैंपू पकड़े गए हैं। बस और बोलेरो को सीज किया गया है।