{"_id":"59b0445e4f1c1bf37f8b4727","slug":"141504724062-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। बाइक से अपने घर लौटते समय सड़क पर गिरकर घायल हुए दो युवकों में से एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
बुधवार दोपहर गांव तुगलकपुर निवासी भरत कुमार, अपिल कुमार बाइक से पुरकाजी से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव गोधना के निकट जंगल में घास लेने जा रही एक युवती से उनकी बाइक टकरा गई। जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर यूपी डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने अपिल कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत के चलते युवती शालू को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जबकि भरत कुमार को वहीं उपचार दिया गया।
उधर, ग्राम भूराहेड़ी में आसिफ (08) अपने मामा के यहां आया हुआ था। बुधवार दोपहर वह अन्य बच्चों के साथ पुरकाजी बाईपास पर खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें उसके एक पैर की हड्डी टूट गई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पुरकाजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।