फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   14 policemen associated with the case including CO summoned to Lucknow

जीशान हैदर की मौत का मामला : सीओ सहित प्रकरण से जुड़े 14 पुलिस कर्मी लखनऊ तलब

Sun, 10 Oct 2021 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
14 policemen associated with the case including CO summoned to Lucknow
जीशान हैदर हत्याकांड - उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सचिव ने एसएसपी को भी पत्र भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद (सहारनपुर)। शिया समुदाय के जीशान हैदर की मौत के मामले में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के हस्तक्षेप के बाद उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग ने पत्र भेजकर प्रकरण से जुड़े पुलिस अधिकारी व सभी 13 पुलिसकर्मियों को लखनऊ तलब किया है। इस संबंध में आयोग के सचिव ने एसएसपी को भी पत्र भेजा है।
थीतकी गांव निवासी जीशान हैदर की मौत होने के मामले में शासन स्तर से कार्रवाई तेज गई है। मृतक जीशान हैदर की पत्नी अफरोज ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग को पत्र लिखकर तीन उपनिरीक्षकों सहित 13 पुलिसकर्मियों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया था। इसमें आयोग ने एसडीएम स्तर की कमेटी बनाकर मामले की जांच कराकर 21 दिन में तथ्यों सहित रिपोर्ट पेश करने को निर्देशित किया था।
विज्ञापन

अब इस मामले में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सचिव इच्छाराम ने पत्र भेजकर सीओ और प्रकरण से जुड़े पुलिसकर्मियों को 12 अक्तूबर को लखनऊ में आयोग के समक्ष पेश होने को कहा है। साथ ही मामले से जुड़े सभी दस्तावेज साथ लाने के लिए भी निर्देशित किया है। आयोग के सचिव ने एसएसपी को भी पत्र भेजा। पांच सितंबर की रात्रि में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने थीतकी गांव के जंगल में छापा मारा था। पैर में गोली लगने से जीशान हैदर घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई थी। वर्तमान में मामले की जांच सहारनपुर क्राइम ब्रांच और मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed