फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   1318 crore will be the first budget of the municipality

Muzaffarnagar News: 1318 करोड़ का होगा पालिका का पहला बजट

Thu, 08 Jun 2023 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
1318 crore will be the first budget of the municipality
- 14 जून को होगी नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक
विज्ञापन

- शहर के विस्तार के बाद यह पहली बोर्ड बैठक होगी
- कर्मचारियों के बोनस-एरियर को लेकर हो सकती है घोषणा



संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की पहली बोर्ड बैठक में 1318 करोड़ का बजट पारित करने की तैयारी है। बोर्ड बैठक 14 जून को होगी। शहर के विस्तार के बाद यह पहली बोर्ड बैठक होगी। पिछले वर्ष के बजट से 10 गुना बजट रखा गया है। कर्मचारियों के बोनस-एरियर को लेकर घोषणा हो सकती है।
ईओ पालिका हेमराज सिंह ने विशेष बजट प्रस्ताव के साथ ही कुल 25 प्रस्तावों वाला एजेंडा जारी कर दिया है। 11 गांवों की आबादी मिलाकर करीब 5.20 लाख लोगों के लिए बजट का दायरा बढ़ाया गया है। एक अप्रैल 2023 तक पालिका के पास अपने खजाने में पहली बैठक में ही 89.83 करोड़ की धनराशि उपलब्ध है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पालिका प्रशासन ने 1318 करोड़ 70 लाख 10 हजार रुपये की अनुमानित आय का बजट पेश किया है। जबकि इस वित्तीय वर्ष में पालिका प्रशासन की ओर से 1217 करोड़ पांच लाख रुपये का अनुमानित व्यय तैयार किया गया है।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन का अनुमान है कि इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति मार्च 2024 तक पालिका के खजाने में 191 करोड़ 48 लाख 48 हजार 815 रुपये की धनराशि शेष रहेगी। वित्तीय वर्ष 2022-23 में पालिका ने 137 करोड़ 60 लाख 10 हजार का अनुमानित आय का बजट पेश किया था। इसमें 122 करोड़ 31 लाख 28 हजार रुपये की वास्तविक आय पालिका ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विस्तार से पालिका का खर्च बढ़ा, आमदनी जीरो

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप पर व्यवस्था बनाने के लिए खर्च का दबाव भी बन गया है। क्योंकि सीमा विस्तार में 11 गांव शामिल होने के बाद वहां पर सुविधा देने के लिए पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ने लगी हैं। ऐसे में इन गांवों के कारण खर्च तो पालिका के जिम्मे तय हो गया है, लेकिन यहां से आमदनी अभी जीरो ही है। शहरी क्षेत्र की लम्बाई करीब दो गुनी हो गई है।




कांवड़ यात्रा की तैयारी पर खर्च होंगे 20 लाख

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने जुलाई में शुरू हो रही कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों के लिए सेवा और सुविधा पर करीब 50 लाख रुपये खर्च करने की तैयारी की है। इसके लिए बोर्ड बैठक में बैरिकेडिंग, अस्थाई सीसीटीवी कैमरे, शिव चैक पर लोहे की बेरिकेडिंग, ड्रोन, कांवड कंट्रोल रूम, खोया पाया केन्द्र, मदनी चौक से वहलना चौक तक बेरिकेडिंग और सड़कों के पेंच वर्क आदि पर खर्च के लिए करीब 30 लाख रुपये का व्यय का अनुमान तैयार किया है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए 100 सफाई कर्मचारी रखे जाएंगे। इसके लिए दस लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed