फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विचाराधीन बंदी की उपचार के दौरान मौत

विचाराधीन बंदी की उपचार के दौरान मौत

Sun, 28 Apr 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
विचाराधीन बंदी की उपचार के दौरान मौत
विचाराधीन बंदी की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। हत्या के आरोप में करीब तीन साल से जेल में बंद गांव यूसुफपुर निवासी विचाराधीन बंदी मोहसिन की रविवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अचानक हालत बिगड़ने पर उसे जेल अस्पताल से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव यूसुफपुर निवासी नरेश की लाश विगत 27 फरवरी 2016 को गांव के तालाब के पास मिली थी। परिजनों ने मामले में गांव के ही मोहसिन पुत्र कालू के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें पुलिस ने मोहसिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, तभी से मोहसिन जिला कारागार में विचाराधीन बंदी के रूप में बंद था। नरेश के परिजनों का आरोप था घटना से दो दिन पूर्व हुई कहासुनी के चलते मोहसिन द्वारा ईटों से सिर पर वार कर नरेश की हत्या की गई थी। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि रविवार सुबह अचानक जेल में बंद मोहसिन की हालत बिगड़ गई, जिसे जेल अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, दोपहर के समय मोहसिन की मां नीरा बेटे से मिलाई करने जेल पहुंची तो उसे बेटे की मौत की जानकारी मिली, जिसकी सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मोहसिन की बहन हसीना ने जेल अफसरों पर भाई की मौत की सूचना परिजनों को समय से नहीं देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

युवक पर जानलेवा हमला
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव करहेडा़ में देर रात्रि युवक के साथ मारपीट कर दी गई। ग्रामीणों द्वारा घायल युवक को चोर बताते हुए एक घर में घुसने की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर डायल-100 ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को मोरना पीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि, घायल युवक खतौली क्षेत्र निवासी मित्तू है, जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed