फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   व्यापारियों से मतदान में उत्साह से भाग लेने का आह्वान

व्यापारियों से मतदान में उत्साह से भाग लेने का आह्वान

Sun, 31 Mar 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों से मतदान में उत्साह से भाग लेने का आह्वान
व्यापारियों से मतदान में उत्साह से भाग लेने का आह्वान
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। कपड़ा व्यापारियों ने नगर में बढ़ते अतिक्रमण तथा बाजारों में ई-रिक्शाओं के संचालन पर चिंता जताई है। इसके साथ ही 11 अप्रैल को होने वाले मतदान में उत्साह से भाग लेने का निर्णय लिया गया।

नगर के एक सभागार में कपड़ा विक्रेता एसोसिएशन की बैठक में व्यापारियों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के लिए सुझाव मांगे गए। अध्यक्ष इनाम अहमद ने व्यापारियों को कपड़ा नापने के मीटर पर निर्धारित समय सीमा के अंदर मुहर लगवाकर जुर्माने से बचने की सलाह दी। राव जाबिर हसन और जावेद सिद्दीकी ने एसोसिएशन की आवश्यकता, महत्ता एवं लाभ व्यापारियों के समक्ष रखे। सतीश चंद्र, संरक्षक अखिलेश जैन, नसीम सलमानी, हरीश गिरधर और मुकेश जैन ने एसोसिएशन के इतिहास पर प्रकाश डाला। साथ ही व्यापारियों से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। समयबद्धता का पुरस्कार अवनीश भारती, अमित गोयल, अमीर सिंह को दिया गया। बैठक में देश की सीमाओं पर शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस मौके पर योगेश कोहली, इरशाद सैफी, बॉबी जैन, गगन गिरधर, हाजी रिजवान, सुशील छाबड़ा, राजकुमार, जावेद, नसीम, खालिद, जीशान, आमिर जफर, दानिश अंसारी, अनिल शर्मा, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed