{"_id":"5c7589a4bdec22073e1b6756","slug":"131551206820-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ांधी पॉलिटैक्निक के छात्रों का प्रतिपूर्ति शुल्क को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ांधी पॉलिटैक्निक के छात्रों का प्रतिपूर्ति शुल्क को प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिला प्रशासन ने निदेशक समाज कल्याण को लिखा पत्र
(फोटो समाचार)
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। गांधी पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। इस समस्या के चलते डीएम के आदेश पर एडीएम प्रशासन ने विद्यालय के प्रधानाचार्य और जिला समाज कल्याण अधिकारी के साथ छात्रों की मौजूदगी में बैठक की। माना गया कि छात्रों के साथ अन्याय हुआ है। प्रकरण के तत्काल निदान के लिए निदेशक समाज कल्याण को जिला प्रशासन की ओर से पत्र लिखा गया।
एबीवीपी के छात्रों का आरोप था कि कॉलेज प्रशासन की गलती से उन्हें प्रतिपूर्ति शुल्क नहीं मिला है। अनुसूचित जाति के समस्त छात्रों की फीस प्रतिपूर्ति शुल्क से ही जमा होती है। ऐसे हालात में उनके सामने परीक्षा में बैठने के लिए विषम स्थिति पैदा हो गई है। छात्रों की बात सुनकर डीएम अजय शंकर पांडेय ने मामले को गंभीर माना। एडीएम प्रशासन अमित सिंह से कहा कि वह पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य और जिला समाज कल्याण अधिकारी के साथ छात्र प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बात करें। कलेक्ट्रेट में हुई इस बैठक में समाज कल्याण विभाग ने अपना पक्ष रखा। गलती कॉलेज प्रशासन की सामने आई। एडीएम प्रशासन ने कहा कि विद्यालय की चूक से छात्रों के सामने बड़ा संकट पैदा हो गया है। कॉलेज ने जो डाटा भरा, वह गलत भर दिया। ऐसे हालात में निदेशक समाज कल्याण ही हेल्प कर सकते हैं। जिला प्रशासन की ओर से छात्रों की समस्या के निदान के लिए निदेशक समाज कल्याण को पत्र लिखा गया और तत्काल समस्या के निदान के लिए कहा गया। छात्र नेताओं में एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री अनमोल मित्तल, राहुल शर्मा, अभिजीत गंभीर, सोम धीमान, आशीष, अभिषेक त्यागी, विनीत आदि मौजूद रहे।