फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शिविर लगाकर की गई 700 मरीजों की जांच

शिविर लगाकर की गई 700 मरीजों की जांच

Mon, 04 Feb 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
शिविर लगाकर की गई 700 मरीजों की जांच
मुजफ्फरनगर। जियोनाथ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 700 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। रविवार को डॉक्टर जेपी सिंह निमि की पत्नी स्व. उषा बेदी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें नस, शुगर, हड्डियों में मिनरल की जांच, दिल की बीमारियों तथा दांतों की जांच की गई। डॉ. निशांत, डॉ. मोहम्मद खालिद, डॉ. विरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अंकिता सिंह ने करीब 700 मरीजों ने जांच की। डा. जेपी सिंह निमि ने बताया कि निर्धन लोगों की सेवा के लिए कैंप का आयोजन किया गया था। दो दिन की दवा भी निशुल्क दी गई है। कैंप में विकास कौशिक, अमित कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


पुरानी व्यवस्था बहाली पर जताई खुशी
मुजफ्फरनगर। सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स कल्याण संघ की द्विमासिक बैठक में चिकित्सा प्रतिपूर्ति की पुरानी व्यवस्था को बहाल करने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। रविवार को पेंशन भवन में आयोजित बैठक में जिला सचिव पीके गुप्ता ने बताया कि न्यायालय ने निजी चिकित्सालयों से कराई गई चिकित्सा पर व्यय की प्रतिपूर्ति की पुरानी व्यवस्था को बहाल करने के आदेश दिए हैं। इस सफलता पर प्रांतीय पदाधिकारियों का आभार जताया गया। कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए शासन से अस्पतालों के नाम घोषित करने की मांग की गई। 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर पेंशन वृद्धि की मांग की गई। इनकम टैक्स छूट की सीमा बढ़ने पर सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की। बैठक में आरके गोयल, बीआर शर्मा, कर्ण सिंह, हुकमचंद शर्मा, मांगेराम अग्रवाल, डीके गुप्ता, केवी सिंह, आरपी सिंह, सुभाषचंद्र गर्ग, रामेश्वर प्रसाद, एसी गर्ग आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केके शर्मा ने तथा संचालन पीके गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed