फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आज से नहीं होगी सफाई, कर्मचारी हड़ताल पर

आज से नहीं होगी सफाई, कर्मचारी हड़ताल पर

Sun, 03 Feb 2019 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
आज से नहीं होगी सफाई, कर्मचारी हड़ताल पर
आज से कर्मचारी हड़ताल पर, नहीं होगी सफाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लद्दावाला में डलावघर बंद करने के विरोध में सफाई कर्मचारी सोमवार से हड़ताल करेंगे। उन्होंने डलावघर शुरू नहीं होने तक सफाई कार्य नहीं करने का एलान किया है। मोहल्ला लद्दावाला के निवासियों ने डलावघर को बंद कर रास्ता शुरू कर दिया है। इससे सफाई कर्मचारी खफा है। उनका कहना है कि आसपास कोई डलावघर नहीं है। उन्हें कूड़ा डालने में परेशानी हो रही है। इसके विरोध में नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ ने हड़ताल का एलान किया है। शुरुआत में सात वार्डों में हड़ताल की घोषणा की गई थी, लेकिन अब पूरे शहर में सफाई कार्य नहीं होगा। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश ऊंटवाल और सचिव राजू वैध ने बताया कि सोमवार से सफाई कार्य नहीं होगा। जब तक डलावघर शुरू नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।


कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस मानवाधिकार विभाग एवं आरटीआई विभाग की बैठक में सात फरवरी को मेरठ में होने वाले कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया गया। रविवार को आर्य समाज रोड स्थित विपुल महेश्वरी के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता हर्षवर्धन त्यागी ने की। बैठक में शेख मोहम्मद फिरोज, यूसुफ त्यागी, शमीम सैफी, रिजवान अहमद, यूनुस, ओमवीर, रामनिवास, नफीस अहमद, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed