फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मेहरम के बिना महिलाओं का हज यात्रा पर गलत : उलमा

मेहरम के बिना महिलाओं का हज यात्रा पर गलत : उलमा

Tue, 15 Jan 2019 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
मेहरम के बिना महिलाओं का हज यात्रा पर गलत : उलमा
मेहरम के बिना महिलाओं का हज यात्रा पर जाना गलत : उलमा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मेहरम के बिना महिलाओं के हज यात्रा पर जाने को लेकर देवबंदी उलमा ने कड़ा एतराज जताया है। उलमा का कहना है कि बिना मेहरम हज नहीं हो सकता। तमाम मुस्लिम तंजीमों को इसका विरोध करना चाहिए।

दारुल उलूम निसवा के नायब मोहतमिम मौलाना नजीफ कासमी ने कहा कि अकेले महिलाओं के हज पर जाने से वहां का माहौल खराब हो सकता है। बिना मेहरम के हज नहीं हो सकता, जैसे बिना वजू के नमाज नहीं हो सकती उसी तरह जिन महिलाओं ने अकेले हज करने के लिए फार्म भरे है उनका हज ही नहीं होगा। जबकि दारुल उलूम इस इस पर फतवा भी जारी कर चुका है। उन्होंने महिलाओं के बिना महरम के हज यात्रा पर जाने के मामले में तर्क देते हुए कहा की महिलाएं अगर अकेले हज के लिए जाएंगी तो वहां का माहौल खराब हो सकता है। इसलिए महिलाओं को महरम के साथ ही हज पर जाने का हुक्म दिया गया है। मौलाना नजीफ ने कहा कि इस्लाम में पांच अहम इबादतें है उनमें से एक अहम इबादत हज करना भी है इस्लाम में इसकी बड़ी अहमियत है। इस्लाम के अंदर हज करने के लिए कुछ तरीके बताए गए हैं, उसकी कुछ शर्तें भी हैं। उसके मुताबिक ही हज करना चाहिए। दारुल उलूम जकरिया के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती शरीफ खान कासमी ने कहा कि जो महिलाएं शरीयत के सिद्धांतों और नियमों को अनदेखा कर हज यात्रा पर जातीं हैं उनका हज स्वीकार नहीं होता। उन्होंने कहा कि बिना मेहरम की हज यात्रा की अनुमति देना सरासर गलत है। इस्लाम में खून के रिश्ते वालों के साथ ही हज यात्रा पर जाने की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed