फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एसडीएम ने अवैध कब्जा कर बने मकान को ध्वस्त कराया

एसडीएम ने अवैध कब्जा कर बने मकान को ध्वस्त कराया

Sat, 22 Dec 2018 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने अवैध कब्जा कर बने मकान को ध्वस्त कराया
जानसठ। गांव मेहलकी में ग्रामीण द्वारा पूरे गांव का पानी निकासी बंदकर तालाब पर अवैध तरीके से निर्माण कर मकान बना लिया था। एसडीएम ने पुलिस बल को साथ लेकर तालाब और नाले पर बने मकान को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराते हुए गांव के पानी की निकासी शुरू कराई।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम विजय कुमार व सीओ सोमेंद्र नेगी राजस्व टीम व भारी पुलिस बल के साथ गांव मेहलकी में पहुंचे। एसडीएम ने पिछले कई वर्षों से गांव के गंदे पानी की निकासी बंद कर नाले व तालाब पर भरत सिंह पुत्र रामजीलाल द्वारा अवैध कब्जा करके बनाए गए मकान को ध्वस्त करा दिया। बता दें कि पिछले कई वर्षों से ग्रामीण नाला खुदवाने का प्रयास करते चले आ रहे थे। पूरा गांव पानी की निकासी को लेकर परेशान था। विधायक विक्रम सैनी ने भी प्रशासन और पुलिस को साथ लेकर नाला खुलवा दिया था। इसके बावजूद कब्जाधारी ने नाला फिर से बंद कर दिया था। एसडीएम ने बताया कि तालाब पर बने मकान को गिरवा दिया गया है। कब्जाधारी भरत सिंह ने मकान के बराबर अन्य जमीन देने का वायदा किया है। जिस कारण उसका पूरा मकान नहीं गिराया गया है। चेतावनी दी कि दोबारा कब्जा करने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। मौके पर तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी व भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed