{"_id":"5b60b1c54f1c1b6e118b69e3","slug":"131533063621-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवडियों की सेवा को शिविरों का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवडियों की सेवा को शिविरों का शुभारंभ
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविरों का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की भीड़ के साथ ही शहर में कांवड़ शिविरों की संख्या बढ़ने लगी है। गीता मानस मंडल ने सनातन धर्मसभा भवन शिविर प्रारंभ किया। मीनाक्षी चौक पर भी शिविर प्रारंभ हो गया।
चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने मीनाक्षी चौक पर कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया। यह बड़ा कांवड़ शिविर है, एक साथ सैकड़ों कांवड़ियों की व्यवस्था यहां हो सकती है। चेयरमैन ने कहा की कांवड़ियों की सेवा सभी को सच्चे मन से करनी चाहिए। वहीं, चेयरमैन ने शिवचौक पर कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को को वर्दी बांटी। इसी के साथ शिवचौक के निकट सनातन धर्म सभा भवन में कांवड़ शिविर का शुभारंभ हुआ। गीता मानस मंडल की ओर से लगने वाले इस 50वें शिविर में बड़ी संख्या में कांवड़िये आते हैं। कच्ची सड़क स्थित मां भगवती मंदिर में शिविर का शुभारंभ विधायक कपिलदेव अग्रवाल और बिजेंद्र गोयल ने किया।
सफाई कर्मियों का धरना खत्म
मुजफ्फरनगर। दस दिन से सफाई कर्मचारी संघ का धरना समाप्त हो गया। चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने धरने पर बैठे कर्मचारियों को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविंद्र सिंह राठी, सभासद सरफराज आलम, अब्दुल सत्तार, राजीव शर्मा, नरेशचंद मित्तल, मनोज वर्मा, गय्यूर आदि रहे। सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेश ऊटवाल, महामंत्री राजू वैद, श्यामलाल, मदनलाल, देवीदास आदि रहे।