{"_id":"5b58d0d24f1c1bde6d8b4778","slug":"131532547282-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमजी पब्लि में निबन्ध लेखन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमजी पब्लि में निबन्ध लेखन प्रतियोगिता
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया भाग
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में अंतर विद्यालयीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विद्यालय के संस्थापक हरबंसलाल गोयल की पुण्य स्मृति में स्कूल में अंतर विद्यालयीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें दो वर्गों में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कक्षा नौ से 10 के विद्यार्थियों के लिए हिंदी और कक्षा 11 से 12 के विद्यार्थियों के लिए इंग्लिश भाषा में निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई। इसके लिए सात विषय रखे गए थे, जिनमें विमुद्रीकरण, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, पर्यावरण संरक्षण सहित भारत वर्ष के कुछ ज्वलंत मुद्दों और कार्यक्रमों को शामिल किया गया। इस प्रतियोगिता में दस विद्यालयों से करीब 45 छात्र छात्राओं ने अपने टीचर इंचार्ज के साथ प्रतिभाग किया। स्कूल की एडिशनल प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने विद्यालय परिसर में सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके टीचर्स का स्वागत किया। प्रतियोगिता में कोआर्डिनेटर प्रवीण गोयल, मिस्टर राम, जितेंद्र नारंग, प्रमिला पुंडीर, रितु सिक्का, ममता शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।