{"_id":"5b43af7a4f1c1bad288b592b","slug":"131531162490-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूहों को आगे बढायेंगे: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूहों को आगे बढायेंगे: डीएम
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि जनपद में 768 स्वयं सहायता समूह गठित है और सभी समूह तेजी के साथ कार्य कर रहे हैं। इस वर्ष 270 समूह गठित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष 125 समूहों का गठन कर लिया गया है। समूहों को विभिन्न माध्यम से आर्थिक रुप से मजबूत किया जाएगा।
विकास भवन सभागार में स्वयं सहायता समूह को विभिन्न नये ट्रेंड में प्रशिक्षण के संबंध में समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि समूहों को विकसित करने का काम किया जायेगा। समस्त समूह को सिरका बनाये जाने के संबंध में बताया जाएगा। समूहों की आर्थिक दशा सुधारने की उनकी प्राथमिकता है और इसी क्रम में उन्हें यूनिफार्म बनाने का 10करोड 30 लाख का आर्डर दिया गया। जिले में 15 जुलाई तक शेष समूहों का गठन पूर्ण कर लिया जाये और इसी वर्ष उन्हें सीसीएल भी मिल जाये। समूहों के माध्यम से अगले वर्ष 15 लाख पौधे रोपित कराये जायेंगे। एक समूह द्वारा 20 हजार पौधे लगाये जायेंगे। प्रत्येक न्याय पंचायत में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा नर्सरी की स्थापना कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। सीडीओ अर्चना वर्मा, परियोजना निदेशक, समस्त बीडीओ एवं अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।