फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ज्वर रोधक होम्योपैथिक दवा पिलाने का काम शुरु

ज्वर रोधक होम्योपैथिक दवा पिलाने का काम शुरु

Fri, 25 May 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
ज्वर रोधक होम्योपैथिक दवा पिलाने का काम शुरु
जानसठ। प्रदेश सरकार के आदेश पर मौसमी बुखार पर काबू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम्योपैथिक ज्वर रोधक दवाई घर घर जाकर पिलाने का कार्य शुभारंभ किया गया। सीएचसी प्रभारी डा. नदीम ने बताया कि मौसम बदलने के साथ ही वायरल बुखार और त्वचा संबंधी आदि बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के होम्योपैथिक चिकित्सक डा. अभिषेक ने बताया कि होम्योपैथिक में इंफिलवजनम नाम की दवा ज्वर प्रतिरोधक का काम करती है। इस दवा का सेवन करने वाले व्यक्ति में तीन चार माह तक बुखार आने की संभावना समाप्त हो जाती है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य विभाग की टीम और आशा कार्यकत्रियों द्वारा घर घर जाकर ज्वर रोधक दवा को पिलाई जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हर सप्ताह बुधवार और शनिवार को दवा पिलाई जा रही है। दवा पीने वालों का पूरा विवरण बाकायदा एक रजिस्टर में दर्ज किया जाता है। इससे उनसे संपर्क करके दवा के प्रभाव का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed