{"_id":"5ade2edd4f1c1b6e098b5fde","slug":"131524510429-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समितियां अब बेचेगीं पतंजलि के उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समितियां अब बेचेगीं पतंजलि के उत्पाद
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
सहकारी समितियां अब बेचेंगी पतंजलि के उत्पाद
खतौली। सहकारी समितियां अब पतंजलि के उत्पाद बेचेंगी। इस संबंध में शासन ने सहकारी समितियों पर उत्पाद बेचे जाने की तैयारी पूर्ण करने के आदेश जारी किए हैं।
सहकारी क्रय विक्रय समिति के एडीओ कोऑपरेटिव विनय कुमार ने बताया कि पतंजलि का उत्पाद कोऑपरेटिव सेक्टर के माध्यम से मिलेगा। शासन ने तीन मंडल सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद में उत्पाद बेचने के लिए आदेश जारी किए हैं। आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता उत्तर प्रदेश नरेंद्र कुमार सिंह ने उत्पाद बेचे जाने के लिए सहकारी समितियों पर तैयारी पूर्ण करने के आदेश भेज दिए हैं। खतौली ब्लाक में मार्केटिंग खतौली, नावला, मंसूरपुर, गालिबपुर, फुलत, चांदसमद, खेड़ा चौगांवा तथा पमनावली की सहकारी समितियों में उत्पाद बेचे जाने की तैयारी की जा रही है। सहकारी समिति पर आने वाले लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उत्पाद मुहैया कराए जाएंगे।