{"_id":"5aad61a04f1c1bc3758b601f","slug":"131521312160-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज को संगठित व कुरीतियां दूर करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज को संगठित व कुरीतियां दूर करने का आह्वान
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक कुरीतियों को दूर करें
मंसूरपुर। अखिल भारत वर्षीय युवा ब्राह्मण महासभा सम्मेलन में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया। इस मौके पर शिवओम शर्मा को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
मिल मंसूरपुर के पंचायत घर में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज ने संबोधित करते हुए कहा कि सन 1939 में पंडित मदन मोहन मालवीय ने संगठन की स्थापना की थी, तब से संगठन समाजहित के लिए देश व विदेश में कार्य कर रहा है। उन्होंने संगठित होकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर से देश से आरक्षण व्यवस्था समाप्त करने की सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि आरक्षण से योग्य युवकों को अवसर नहीं मिल रहा है। वक्ताओं ने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवओम शर्मा ने कहा कि वे संगठन व समाज हित में कार्य करेंगे। सम्मेलन को राष्ट्रीय महासचिव सुधीर कांत, प्रदेश महासचिव सुशील भारद्वाज, संगठन मंत्री तरुण शर्मा, मनीष शर्मा, कल्लू शर्मा, मनोज शर्मा, राजू शर्मा, योगेश शर्मा, कपिल शर्मा आदि पदाधिकारियों ने संबोधित किया। अध्यक्षता बारु सिंह शर्मा ने की।