फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवती से बदसलूकी पर धनगर समाज में रोष

युवती से बदसलूकी पर धनगर समाज में रोष

Mon, 12 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
युवती से बदसलूकी पर  धनगर समाज में रोष
युवती से बदसलूकी पर धनगर समाज में रोष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फैजाबाद में युवती का बाजार से कथित रूप से अपहरण कर लेने और उसको एक धर्मस्थल पर ले जाकर बदसलूकी करने के मामले में धनगर और गड़रिया समाज में रोष व्याप्त हो गया है। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर धर्मस्थल को सील कराने की मांग की है।

सोमवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर यूथ ब्रिगेड के बैनरतले धनगर और गड़रिया समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान यूथ ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण पाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन डीएम राजीव शर्मा को सौंपा गया। इसमें ब्रिगेड पदाधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन आठ मार्च को जिला फैजाबाद में घर से युवती बाजार में सामान खरीदने के लिए जा रही थी, तभी दूसरे समुदाय के लिए कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। आरोप है कि ये लोग उसको एक धर्मस्थल पर ले गए और उसके साथ बदसलूकी की। यूथ ब्रिगेड ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हिंदूवादी संगठनों द्वारा भी इस घटना को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया और न ही कोई कदम उठाया, इससे भी समाज में रोष है। ज्ञापन देने वालों में रविंद्र पाल, मोनू पाल, हरेंद्र पाल, अरविंद धनगर, ओम सिंह पाल, हनी पाल, नरेंद्र पाल, कृष्णपाल संधावली, नरेंद्र पाल, प्रदीप पाल, दिनेश पाल, अमित पाल, अनुराग, शरद, सचिन पाल, जोगेंद्र पाल, शुभम पाल, रोहित पाल और देशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed