फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   11 साल तक ओमबीर सिंह ने कोर्ट में मुकदमा लड़ा

11 साल तक ओमबीर सिंह ने कोर्ट में मुकदमा लड़ा

Thu, 15 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
11 साल तक ओमबीर सिंह ने कोर्ट में मुकदमा लड़ा
11 साल तक मुकदमा लड़ा
विज्ञापन

खतौली। सहकारी गन्ना समिति के सभापति का चुनाव लड़ने को लेकर नवनिर्वाचित सभापति ओमबीर सिंह ने 11 साल तक मुकदमा लड़ा। ओमबीर सिंह तीसरी बार सभापति बने हैं। उनकी जीत से किसानों में खुशी का माहौल है।

सहकारी गन्ना समिति का चुनाव 2006 में हुआ था। उस वक्त ऋषिपाल भाटी सभापति निर्वाचित हुए थे, तब से लेकर आज तक वे ही सभापति की कुर्सी पर आसीन थे। इसके बाद सभापति के चुनाव को लेकर मामला कोर्ट में पहुंच गया था। ओमबीर सिंह सभापति का चुनाव कराने के लिए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मुकदमा लड़ते रहे। सुप्रीम कोर्ट में चुनाव पर प्रतिबंध लगाने को लेकर याचिका दायर की गई थी। उस याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। बृहस्पतिवार को सभापति का चुनाव हुआ, जिसमें तीसरी बार ओमबीर सिंह सभापति निर्वाचित हो गए। इससे पूर्व भी दो बार ओमबीर सिंह सभापति पद पर निर्वाचित हुए थे। ओमबीर सिंह के सभापति निर्वाचित होने पर क्षेत्र के किसानों में खुशी का आलम है। नवनिर्वाचित ओमबीर सिंह का कहना है कि उनकी प्राथमिकता किसानों को समिति और शुगर मिल के शोषण से उनको बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed