{"_id":"5a85d0024f1c1b462c8b8188","slug":"131518718978-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती में उम्र सीमा बढ़ाने को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती में उम्र सीमा बढ़ाने को ज्ञापन सौंपा
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भर्ती में उम्र सीमा बढ़ाने की मांग
खतौली। युवाओं ने उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती में सामान्य श्रेणी की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार अमित कुमार को सौंपा।
राजपूत उत्थान सभा के अध्यक्ष अजय सोम व महासचिव प्रताप चौहान के नेतृत्व में युवा एकत्र होकर बृहस्पतिवार को तहसील में पहुंचे। युवाओं का कहना था कि प्रदेश सरकार की ओर से पुलिस विभाग में रिक्त स्थानों को भरने के लिए पुलिस में भर्ती की अधिसूचना जारी की है, जिसमें सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा को 18 से 22 वर्ष रखा गया है, जबकि 22 वर्ष किसी भी भर्ती के लिए उचित नहीं है। पुलिस विभाग में यह भर्ती काफी समय बाद आई है। अभ्यर्थी काफी समय से पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे थे, उसकी आयु सीमा अब इस दायरे से बाहर हो गई है। इस तरीके से लाखों की संख्या में अभ्यर्थी बिना परीक्षा में शामिल हुए बाहर कर दिए गए हैं। युवाओं ने मुख्यमंत्री से सामान्य श्रेणी की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाए जाने की मांग की है। इस संबंध में युवाओं ने सीएम के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार अमित कुमार को सौंपा।