फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शिकायतों का निस्तारण समय से करें

शिकायतों का निस्तारण समय से करें

Wed, 07 Feb 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
शिकायतों का निस्तारण समय से करें
जानसठ। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते हुए एडीएम सियाराम मौर्य ने अधीनस्थ अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत का समय से समाधान करें। समाधान दिवस में 49 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से 12 का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन

तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायत एडीएम सियाराम मौर्य व एसपी देहात अजय सहदेव दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रुप से सुनी। एडीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में आई सभी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शिकायतों का निस्तारण शीघ्र करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में बिजली, नाली, चकरोड, डोल आदि से संबंधित शिकायत आई। कस्बा निवासी मोहम्मद अहसान ने बसों में ओवर लोडिंग कर सवारी ले जाने की शिकायत की। जिस पर एडीएम ने एआरटीओ को कारवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम श्याम अवध चौहान, सीओ एसकेएस प्रताप, बीडीओ विजय प्रताप यादव, तहसीलदार मनोज कुमार, एसडीओ विद्युत भवनराज सिंह, चिकित्सा अधीक्षक नदीम के अलावा सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed