{"_id":"5a78ad204f1c1b187e8b48f7","slug":"131517858080-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपूर्ति बंद कर बच्चों समेत धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपूर्ति बंद कर बच्चों समेत धरने पर बैठे
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपूर्ति बंद कर बच्चों समेत धरने पर बैठे
छपार। विद्युत सब स्टेशन खुड्डा के कर्मचारियों को सात माह से वेतन न मिलने के उनमें आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि वेतन नहीं मिलने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सोमवार को वे क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद कर बच्चों सहित धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने एक पत्र मुख्यमंत्री को भी फैक्स कर दिया।
धरने पर बैठे संविदा कर्मचारियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार अधिशासी अभियंता द्वितीय को लिखित मौखिक शिकायत की, तो उन्होंने कहा कि नौकरी छोड़कर घर जाओ। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें सिर्फ 4500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। इससे परिवार का जीवन-यापन करना कठिन हो रहा है। जब तक उनका बकाया मेहनताना नहीं मिलता कार्य का बहिष्कार रहेगा। सभी कर्मचारियों ने शासन द्वारा स्वीकृत व बकाया वेतन नहीं मिलने पर अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर बच्चों सहित अनिश्चित कालीन धरने की चेतावनी दी है। उधर, बिजली सप्लाई बंद रहने से किसान व ग्रामीणों को भारी दिक्कतें हो रही है। अधिशासी अभियंता अनुराग भल्ला का कहना है कि उनके रुके हुए वेतन की व्यवस्था कराई जा रही है। ठेकेदार को बुलाया गया है और जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। गुलाब सिंह, विकास त्यागी, अनुज कुमार, शहजाद, मुसाहिद, सोनू, अरुण कुमार, लोकेंद्र कुमार, सतीश आदि कर्मचारी अपने बच्चों के साथ धरने पर मौजूद रहे।
टीम ने सिसौली में की स्वच्छता की जांच
भौराकलां। स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 योजना की जांच के लिए सर्वेक्षण की टीम सिसौली पहुंची। केंद्र सरकार देश में चार जनवरी से स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 योजना की जांच करा रही है। जांच के लिए सर्वेक्षण दल सिसौली में नगर पंचायत कार्यालय पहुंचा। जांच टीम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन बलजीत सिंह और कारवां संस्था के आबिद एवं अंकित धीमान शामिल रहे। टीम ने अधिशासी अधिकारी के साथ सिसौली में योजना की सभी फाइलों की जांच की। टीम के प्रबंधक बलजीत सिंह ने बताया टीम तीन दिन सिसौली में रहेगी तथा योजना की सभी पत्रावलियां चेक की जाएगी। शौचालय व अन्य कार्यक्रमों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस बार सिसौली नगर पंचायत को इस योजना में शामिल किया है। इनमें से स्वच्छ भारत मिशन में अच्छा प्रदर्शन करने वाली नगर पंचायतों को सरकार की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।