फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नाटिका के माध्यम से शहीदों को नमन

नाटिका के माध्यम से शहीदों को नमन

Tue, 16 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
नाटिका के माध्यम से शहीदों को नमन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद समृद्धि का शीतोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सैनिकों के जीवन पर आधारित नाटिका का शानदार मंचन किया। जिसके जरिए शहीदों को नमन किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुराग दुबलिश, नीता दुबलिश, केशवदत्त, नवीन सिंघल, शरद चंद्रा, माला चंद्रा ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी गई। पूर्वाध्यक्ष अरुण खंडेलवाल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग का अनुशरण करने का आह्वान किया। महिलाओं ने नृत्य, गीतों की प्रस्तुति दी। डॉ विनोद वर्मा द्वारा लिखित सैन्य जीवन पर आधारित नाटिका मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। अजय गुप्ता, संजीव अग्रवाल, राजेंद्र सिंघल, मनोज सेठी मनोज गुप्ता, हंस कुमार वर्मा, राजेश मित्तल, अतुल ऐरन, चक्रेश जैन, मनमोहन मित्तल, अजय बंसल, अभिषेक गोयल नितिन गोयल, विवेक मित्तल, चेतना सेठी, अर्चना वर्मा आदि मौजूद रहे। पंकज बंसल और विवेक मित्तल ने आभार जताया। संचालन मानसी वर्मा तथा डॉ प्रवेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed