{"_id":"5a5bad524f1c1b80268b46ad","slug":"131515957586-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचय बैठक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचय बैठक का आयोजन
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी। थानाध्यक्ष विरेंद्र कुमार कसाना ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं संभ्रांत लोगों के साथ परिचय बैठक की। थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधानों से अपराध की रोकथाम हेतु सहयोग की अपील की। गांव में अवैध शराब, जुआ, सट्टा आदि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने ग्राम प्रधानों से उनके गांवों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने कहा कि धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर बजाने के लिए शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप पर अनुमति अवश्य प्राप्त करें। गांव सठेड़ी प्रधान प्रमोद कुमार ने सठेड़ी गंगनहर पुल पर पुलिस चौकी का निर्माण कराने बात रखी। प्रधानों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, डॉ. संदीप सैनी बड़सू, पवन कुमार, जाहिद भनवाड़ा, दिनेश शर्मा मुजाहिदपुर, आदिल प्रधान कल्याणपुर, बुद्धसिंह चंदसीना, इरफान अली, हाजी वसीम फुलत, प्रेमपाल सिंह, शकील, सतेंद्र कुमार, राजकुमार सैनी आदि लोग उपस्थित रहे।
युवक को पीटा, आरोपी नामजद
रतनपुरी। गांव नंगला निवासी इरफान पुत्र कम्मू ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात को वह अपने घर पर ही मौजूद था। इस दौरान उसके गांव के ही समरेज पुत्र शरीफ, रिहान पुत्र बाबू, उस्मान पुत्र सीना, दिलनवाज पुत्र सलीम ने पुरानी रंजिश के चलते उसको लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।