{"_id":"5a53c1ab4f1c1b1f168b7aba","slug":"131515438507-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाम्प वसूली के आदेश से ईंट निर्माता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाम्प वसूली के आदेश से ईंट निर्माता परेशान
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीएम को ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। ईट निर्माताओं से स्टांप वसूली के लिए जारी आदेशों को लेकर सोमवार को भट्ठा मालिकों ने एडीएम को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर आदेशों को वापस कराते हुए इस पर फिर से सुनवाई करने की मांग की।
आंदोलन जन कल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में ईट भट्ठा मालिकों ने एडीएम वित्त सियाराम मौर्य से मिलकर अपनी समस्याएं बताई। कहा कि भट्ठा कंपाउंड रायल्टी के तहत आता है, इसलिए नोटिसों का आधार और आंकलन भी तर्क संगत नहीं है। साथ ही अवगत कराया कि ईंट भट्ठा व्यवसाय आर्थिक मंदी और अन्य परेशानी से जूझ रहा है। प्रदेश में केवल इसी जिले में स्टांप शुल्क के नोटिस दिए गए हैं। प्रमोद कुमार ने एडीएम से खनन पर स्टांप शुल्क रिकवरी नोटिस वापस लेने, पुन: सुनवाई कराने, खनन पर ब्याज 24 के बजाए 18 प्रतिशत लगाने, वैध खनन पर पुलिस उत्पीड़न रोकने आदि मांग की। इस पर एडीएम ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सहायक स्टाम्प आयुक्त एसडी सिंह भी मौजूद रहे। ज्ञापन देने वालों में बलराम तायल, बबीता राठी, अमरपाल पूनिया, धीरज राठी, सतीश कुमार, राजवीर सिंह, यशपाल प्रमुख, अमित, लाला सोमप्रकाश, मनोज कुमार, रणपाल सिंह, सुधीर सिंह, प्रमोद चौधरी, प्रदीप जैन, राजीव गर्ग, प्रवीण कुमार आदि शामिल रहे।