{"_id":"5a4536e94f1c1b193e8bb5c3","slug":"131514485481-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध के खाते से 45 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध के खाते से 45 हजार निकाले
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्ध के खाते से 45 हजार निकाले
मुजफ्फरनगर। गांधीनगर निवासी ब्रजवीर सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि साइबर अपराधियों ने उसके बैंक खाते से रकम चुरा ली। पीड़ित ने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति को खुद को बैंक अधिकारी बताया था। उसने एटीएम की जानकारी मांगी, जिसके बाद उसके खाते से 45 हजार रुपए साफ कर दिए। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
युवक की बाइक चोरी
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला महमूदनगर निवासी सालिम पुत्र अलीजान ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को वह बाजार में सामान लेने आया था। इसी बीच उसकी बाइक चोरी हो गई। वारदात के दौरान पुलिस कर्मचारी चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। पुलिस ने तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सड़क हादसों में कई हुए घायल
मुजफ्फरनगर। बाईपास हाईवे पर संधावली पुल के पास हुए सड़क हादसे में हापुड़ के स्याना निवासी हर्ष पुत्र कैलाशचंद, सचिन पुत्र संजय गोयल व श्रीनिवास पुत्र जसवीर सिंह घायल हो गए। इसके अलावा मल्हुपुरा निवासी रितिक अरोरा भोपा रोड पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन
डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान
मुजफ्फरनगर। एआरटीओ प्रवर्तन सुरेंद्र कुमार और एआरएम बीपी अग्रवाल ने संयुक्त अभियान चलाकर डग्गामार वाहन पकड़े हैं। अधिकारियों ने रामपुर तिराहे पर कार्रवाई करते हुए दो बस पकड़ी है। दोनों बसों से अवैध रुप से यात्री ढोए जा रहे थे। दोनों बसों को सीज किया गया है।