{"_id":"5a19b6564f1c1b69678be07f","slug":"131511634518-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस टूर्नामेंट में हुए दिलचस्प मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेनिस टूर्नामेंट में हुए दिलचस्प मुकाबले
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सर्विस क्लब में चल रहे आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट ग्रेड-3 के दूसरे दिन दिलचस्प मुकाबले हुए। मैदान में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट में 35 वर्ष के वर्ग के आदित्य ने विनय अग्रवाल को 6-0,6-0 से पराजित किया। निशांत गोयल ने कमरुद्दीन खान को 6-4,6-4 से पराजित किया। नवजोत सिंह किनरा ने अभय कुमार को 6-4, 6-2 से हराया। श्रवण अग्रवाल ने राजीव गोयल को 6-1, 6-3 से हराया। रियाज ने रविंद्र को, अखिल माथुर ने अशोक भंडारी को, मनीष कुल्हारी ने ताहिर मलिक को हराया। ए पिल्लई ने स्वर्णदीप सिंह को पराजित किया। अमित प्रकाश को वाक ओवर मिला। 45 वर्ष वर्ग में चंद्रभूषण ने राजीव बग्गा को, हविंद्र पंवार ने संजय कुमार को, समीर गर्ग ने सत्यकाम गोस्वामी को, टीकम सिंह पंवार ने जसमेर वालिया को, सत्यप्रकाश ने पंकज को हराया।
45 वर्ग के डबल्स में विजय कुमार, चंद्र भूषण की जोड़ी ने यशपाल अरोरा और संजय की जोडी को 6-0,6-3 से हराया। अजय अग्रवाल और आर नागराज की जोड़ी ने समीर गर्ग और संदीप मैनी को 6-5,6-2 से पराजित किया। 55 के वर्ग में हर्ष कुमार, टीएस गंभीर, पुनीत गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, नरेंद्र जनमेजा विजयी रहे।
विज्ञापन
प्रदेश की कबड्डी टीम का चयन
मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज में चली तीन दिवसीय स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश की कबड्डी टीम का चयन किया गया।
टीम का चयन कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव सतीश शर्मा, यूपी सचिव विपिन कुमार, वाइस प्रेजीडेंट हरेंद्र शर्मा की मौजूदगी में हुआ। चयनित खिलाड़ियों में नोएडा के ओमपाल, रजनीश, विकास, राजकुमार, प्रदीप, बागपत से अभिषेक शर्मा, विपुल, शामली के विशाल, खुरजा के उज्ज्वल का चयन किया गया। राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन प्रदर्शन के आधार पर किया गया।