{"_id":"5a19b2854f1c1b7a548bf3c3","slug":"131511633541-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्धसैनिक बलों ने फ्लैगमार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्धसैनिक बलों ने फ्लैगमार्च निकाला
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान कस्बे में हाईवे के अलावा मोहल्ला कानूनगोयान, कस्सावान, हलवाईयान और मेन बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया।
पैसों की शिकायत पर दौड़ी पुलिस
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। नगर निकाय चुनाव में एक सभासद पद के प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं को पैसा बांटने की शिकायत पर पुलिस दौड़ पड़ी। मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया, लेकिन मोहल्ले के लोगों के कहने पर कुछ देर बाद छोड़ दिया। शुक्रवार रात करीब 11 बजे कस्बे के वार्ड संख्या दो में सभासद पद का चुनाव लड़ रहा एक प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं को पैसा बांट रहा था। जिसकी सूचना मोहल्ले के लोगों ने 100 डायल पर पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और पैसा बांट रहे दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए और हिरासत में लिए लोगों को छोड़ने की मांग करने लगे, जिस पर पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज से जानकारी की गई तो उन्होंने ऐसी कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया।