फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बैंक में किशोरियों ने बैग से 30 हजार उड़ाए

बैंक में किशोरियों ने बैग से 30 हजार उड़ाए

Fri, 03 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
बैंक में किशोरियों ने बैग से 30 हजार उड़ाए
बैंक में किशोरियों ने बैग से 30 हजार उड़ाए
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में तीन किशोरियों ने एक ग्राहक के बैग को काटकर 30 हजार रुपये उड़ा लिए। पीडित ने अज्ञात में लड़कियों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
भारतीय स्टेट बैंक की मीरापुर शाखा बदमाशों के लिए एक साफ्ट टारगेट बन चुका है। ग्राम भुम्मा निवासी शिक्षक तेजपाल सिंह पुत्र रघुवीर सिंह बृहस्पतिवार को बैंक पहुंचे और उन्होंने अपने खाते से 30 हजार रुपये निकाल कर पासबुक, चेकबुक व 30 हजार के नोट बैग में रख लिए। बैंक में ही किसी दूसरे जरूरी काम में लग गए। इसी दौरान बैंक में घुसी तीन लड़कियों ने शिक्षक तेजपाल सिंह को टारगेट बनाया और उनके चारो ओर चक्कर लगाकर किसी धारदार यंत्र से पॉलीथिन बैग काटकर उसमें रखे 30 हजार चोरी कर लिए। घटना को अंजाम देकर तीनों लड़कियां फरार हो गई। कुछ ही मिन्टो में तेजपाल सिंह का ध्यान बैग पर गया, तो घटना का पता चला। पीड़ित शिक्षक ने शोर मचाया और डायल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, तो उसमें तीनों लड़कियों द्वारा घटना को अंजाम देते हुए दिखाया। शाखा प्रबंधक राकेश कुमार कमल ने बताया कि तीनों लडकियों के चेहरे स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


गोकशी करते पकड़ा, दो फरार
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव संभलहेड़ा के जंगल में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो गोवंश भी बरामद कर गांव के एक व्यकित की सुपुर्दगी में दे दिए। पुलिस को सूचना मिली थी कि संभलहेड़ा -जड़वड़ मार्ग पर गन्ने के खेत में गौकशी की जा रही है। पुलिस ने जंगल में दबिश दी तो वहां तीन लोग दो बछियों के साथ दिखाई दिये। पुलिस को देखते ही दो आरोपी मौके से भाग निकले, जबकि एक व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने दोनो बछियों को गांव के एक व्यक्ति की सपुर्दगी में देकर पकडे़ गए व्यकित से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो को जेल भेजा
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने कैथोड़ा निवासी सलीम पुत्र नासिर को अवैध शस्त्र तथा आशु उर्फ आस मोहम्मद पुत्र हशमुदीन निवासी कोटला को अवैध रूप से शराब के धंधे में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आशु के कब्जे से शराब भी बरामद की गई है।

ससुर के खिलाफ तहरीर दी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। भुम्मा रोड निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुर पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ थाने मे तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि उसका ससुर उसके साथ मारपीट करता है और उसके वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप कर लगातार उसे परेशान कर रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


खाते से एक लाख निकाले
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव जड़वड़ निवासी एक फौजी के बैंक खाते से एटीएम कार्ड के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति ने एक लाख आठ हजार रुपये उड़ा लिए। जड़वड़ निवासी उदयवीर सिंह का बेटा प्रदीप फौज में है और फिलहाल बंगाल में तैनात है। पीड़ित प्रदीप ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका एटीएम खाते का नंबर मालूम कर किसी अज्ञात बदमाश ने उसके बचत खाते से तीन बार में एक लाख आठ हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed