फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अप-डाउन में ट्रेनों के समय में बदलाव

अप-डाउन में ट्रेनों के समय में बदलाव

Fri, 03 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
अप-डाउन में ट्रेनों के समय में बदलाव
अप-डाउन में ट्रेनों के समय में बदलाव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली डिवीजन ने सहारनपुर-टपरी वाया मेरठ रेलवे लाइन पर दौड़ने वाली पैंसेजर समेत एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है। अधिकांश ट्रेनों के समय में दो से चार मिनट का बदलाव किया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों में समय घटा तो कुछ में बढ़ा है। रेलवे की नई समय सारणी जल्द ही स्टेशन पर चस्पा की जाएगी। स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी ने बताया कि ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। नई समय सारणी अभी नहीं पहुंच सकी है।
नार्थ जोन की टीम में चयन
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय वॉलीबाल व कबड्डी प्रतियोगिता मेें एसडी कालेज ऑफ कॉमर्स के बीकॉम के छात्र प्रशांत बालियान ने नाम रौशन किया है। प्रशांत का चयन नार्थ जोन अंतरमहाविद्यालय की कबड्डी टीम में हुआ है। मेधावी छात्र प्रशांत का प्राचार्य डॉ सचिन गोयल, डॉ दीपक मलिक, डॉ रवि जैन, डॉ रवि अग्रवाल, रुपम सक्सेना आदि ने उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

समर्थकों में नोकझोंक, हंगामा
भौराकलां। सिसौली में बुधवार देर रात मोहल्ला ब्रहमणान में निवर्तमान चैयरमेन सुरेंद्र सिंह व पूर्व चेयरमैन यशपाल के समर्थकों के बीच प्रचार के दौरान नोकझोंक हो गई। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से तनाव बन गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने समर्थकों तितर-बितर किया। कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक विजयपाल अत्री ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 लोग मुचलका में पाबंद
भौराकलां। निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कस्बे में करीब 200 लोगों को मुचलका पाबंद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि भावी उम्मीदवारों व उनके परिजनों को 5-5 लाख रुपये तथा अन्य करीब 200 लोगों को दो -दो लाख रुपये का मुचलका पाबंद किया गया है। चुनाव में गड़बड़ी की गई तो मुचलकों में पाबंद व्यक्तियों की सम्पत्ति जब्त कर वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed