फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छत से गिरकर ग्रामीण की मौत

छत से गिरकर ग्रामीण की मौत

Thu, 07 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
छत से गिरकर  ग्रामीण की मौत
छत से गिरकर ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। लखान गांव में छत से गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तितावी के गांव लखान निवासी श्याम कुमार (40) पुत्र भुल्लन मंगलवार रात मकान की छत पर सो रहा था। देर रात वह किसी काम के लिए नीचे आ रहा था। उसी दौरान नींद में होने के कारण छत से नीचे गली में गिर गया। सिर सड़क पर लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया।

तितावी पुलिस ने तीन लुटेरे दबोचे
तितावी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मांडी के जंगल में मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बदमाशों ने एक माह पहले मुकंदपुर -हैदरनगर मार्ग पर रोड होल्डअप की वारदात की थी। पुलिस ने कब्जे से दो देशी तमंचे, कारतूस, छुरी, लूट के 1800 रुपये, एक मोबाइल, आधार कार्ड पहचान पत्र भी बरामद किए है। एसएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि पकड़े गए बदमाश आसिफ, आरिफ, शौबान निवासीगण कसेरवा शाहपुर है।
विज्ञापन

पुलिस का छापा, खंभे बरामद हुए
मुजफ्फरनगर (मुजफ्फरनगर)। शहर कोतवाली पुलिस ने देर रात वहलना चौक के पास एक गोदाम में छापा मारकर भारी मात्रा में विद्युत विभाग के नए खंभे बरामद किए हैं। बताया गया है कि बिजली विभाग के इन खंभों को बेच दिया गया था। सूचना पर पुलिस ने छापे की कार्रवाई की। देर रात तक पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed