{"_id":"5999e51a4f1c1bda448b45fa","slug":"131503257882-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन हादसे के बाद भूड़ की बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन हादसे के बाद भूड़ की बिजली ठप
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन हादसे के बाद भूड़ की बिजली आपूर्ति ठप
खतौली (मुजफ्फरनगर)। जगत कॉलोनी में उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे से विद्युत लाइन के तार टूट गए थे। इस वजह से इस्लामाबाद भूड़ की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति लड़खड़ाने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। विद्युत अधिकारियों ने बताया कि रेल यातायात सुचारु होने पर ही बिजली के तारों को जोड़ा या ठीक कराया जा सकता है। इसके लिए दो या तीन दिन का और समय भी लग सकता है।
भीड़ रोकना पुलिस के लिए आफत बनी
खतौली। ट्रेन हादसे के बाद बचाव दल लग गया था। इस दौरान लोगों की भी भारी भीड़ घटनास्थल पर मौजूद थी। बचाव कार्य में बाधा बनी भीड़ को हटाना पुलिस के लिए आफत बन गई। शनिवार की देर रात तक घटनास्थल में लोगों भी भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही थी। शनिवार रात गुजरते ही रविवार की सुबह से ही घटनास्थल पर दोबारा से लोगों की भीड़ एकत्र होनी प्रारंभ हो गई थी। बचाव कार्य में भीड़ बार बाधा उत्पन्न कर रही थी।