{"_id":"599738e64f1c1bab778b4951","slug":"131503082726-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में फिर से ट्रेफिक सिग्नल व्यवस्था लागू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में फिर से ट्रेफिक सिग्नल व्यवस्था लागू होगी
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में फिर से ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था लागू होगी
मुजफ्फरनगर। पटरी से उतर चुकी शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए शहर के चौराहों पर बीते आठ साल से ठप पड़ी ट्रैफिक सिग्नल लाइटों को ठीक कराकर फिर से सुचारु कराया जाएगा। यातायात विभाग की सितंबर माह के पहले सप्ताह तक शहर का यातायात सिग्नल लाइटों से संचालन करनी की योजना है। लाइटों को लगवाने की जिम्मेदारी मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को सौंपी गई है।
शहर की यातायात व्यवस्था को संचालित करने के लिए बीते आठ वर्ष पहले पुलिस यातायात विभाग की ओर से एमडीए के सौजन्य से शहर के मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल से यातायात संचालित करने की व्यवस्था की गई थी। महावीर चौक, सुजडू चुंगी, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, अहिल्याबाई चौक पर लाखों रुपये खर्च करके ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगवाई गई थी, जो कुछ माह चलने के बाद देखरेख के अभाव में ठप हो गई थी। अब गत आठ वर्षों से ये लाइट शोपीस बनी हुई हैं। जबकि इन दिनों शहर में बढ़ी ई-रिक्शाओं की भरमार और ट्रैफिक के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा रही है। मीनाक्षी चौक, शिव चौक, अहिल्याबाई चौक, मालवीय चौक पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहने से राहगीर और नागरिक हलकान हो रहे हैं।
बेपटरी हो चुकी शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस यातायात विभाग ने कार्य योजना बनाई है। इसके तहत बंद पड़ी इन ट्रैफिक सिग्नल लाइटों को फिर से ठीक करा कर चलाया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था सही सुचारु ढंग से संचालित हो सके। नई कार्ययोजना में सुजडू चुंगी और महावीर चौक पर लगी लाइटों को उतारा जाएगा, क्योंकि दोनों स्थानों पर गोल चक्कर का निर्माण हो गया है। इनको अलमासपुर चौराहे, बुढ़ाना मोड़ पर लगाया जाएगा। टीएसआई राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैफिक सिग्नल लाइटों को फिर से संचालित करने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। इनको ठीक कराने और नए स्थान पर सिग्नल लाइट लगवाने की जिम्मेदारी एमडीए को सोंपी गई है। सितंबर माह में सिग्नल लाईटों से यातायात संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
हाईवे पर दस स्थानों पर लगेगी लिंकर्स लाइट
जिले में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर हो रहे सड़क हादसों की रोकथाम के लिए दस मुख्य क्रासिंग स्थानों पर लिंकर्स लाइट (डीपर करती पीली लाइट) लगाई जाएगी। टीएसआई राजेश कुमार सिंह के अनुसार हाईवे पर मंसूरपुर में हल्दीराम कट, जड़ौदा चौराहे, संधावली तिराहे, बिलासपुर कट, पचैंडा कट, रथेडी कट, बागोवाली कट, रामपुर चौराहे, पीनना बाईपास, वहलना चौक पर इन लाइटों को लगाया जाएगा। उधर, एमडीए के वीसी वीके सिंह ने बताया कि लाइटों को लगवाने का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।