फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   13 people who were in contact with AIDS patients were found HIV positive

Muzaffarnagar News: एड्स रोगियों के संपर्क में रहने वाले 13 लोग मिले एचआइवी पाजीटिव

Sun, 24 Nov 2024 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
13 people who were in contact with AIDS patients were found HIV positive
मुजफ्फरनगर। एड्स का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। एचआइवी नेगेटिव एट रिस्क कार्यक्रम के तहत कराई जांच में संक्रमित मरीजों के संपर्क और उनके आसपास रहने वाले 13 लोगों में बीमारी की पुष्टि हुई है। इस तरह नवंबर माह में जिले से 35 एचआइवी संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन


जिले में 15 वर्ष से कम के 70 बालक तथा 49 बालिकाएं एचआईवी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। जबकि पंजीकृत मरीजों की संख्या तीन हजार से अधिक है। जिनमें 2054 लोगों का उपचार चल रहा है। इनमें 1294 पुरुष और 760 महिलाएं हैं। जिले में एचआईवी पॉजिटिव मरीजों के उपचार के लिए 2004 में जिला अस्पताल में एंटी रेट्रो वायरल ट्रीटमेंट सेंटर की शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन

संक्रमण की गंभीरता देखते हुए पिछले दिनों एचआइवी नेगेटिव एट रिस्क कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें उन लोगों को भी जांच के दायरे में लाने का निर्णय लिया गया है, जो पाजीटिव मरीजों के साथ अथवा उनके संपर्क में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed