फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   128 SP workers sent their resignations to Akhilesh Yadav

Muzaffarnagar News: सपा के 128 कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को भेजे इस्तीफे

Fri, 14 Apr 2023 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
128 SP workers sent their resignations to Akhilesh Yadav
निकाय चुनाव
विज्ञापन





- एकतरफा नीतियों का संचालन करने का लगाया गया आरोप

- प्रदेश नेतृत्व के रवैये पर कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी



अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी की अंदरूनी तकरार सामने आने लगी है। पूर्व महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट सहित 128 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सामूहिक इस्तीफे भेजे है। प्रदेश नेतृत्व पर स्थानीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया।

बृहस्पतिवार को सदर बाजार स्थित शलभ गुप्ता एडवोकेट के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पूर्व महानगर महामंत्री ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व स्थानीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहा है। सक्रिय कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज कर एकतरफा नीतियों का पालन किया जा रहा है। इसी वजह से सामूहिक इस्तीफे देने का फैसला किया गया।
विज्ञापन

बताया कि पिछले दिनों संगठन में बदलाव किया गया है, लेकिन पुराने कार्यकर्ताओं से बात तक नहीं की गई। इस्तीफे देने वालों की सूची में पूर्व उपाध्यक्ष जनार्दन विश्वकर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष दीपक गोयल, आशु गुप्ता, विजय बाटा, पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष विकल्प जैन, सदस्य अमित जैन, अमित गुप्ता एडवोकेट, तरुण सौदे, विपिन गुप्ता, अरुण अग्रवाल, प्रवीण उपाध्याय समेत 128 नाम शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा की बी टीम ने दिए हैं इस्तीफे : चौधरी



सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि इस्तीफे देने वाले भाजपा की बी टीम के सदस्य थे। विधानसभा चुनाव के बाद से इनकी गतिविधियां संदिग्ध थी। प्रदेश नेतृत्व इन पर नजर रख रहा था। इनमें से कई भाजपा नेता गौरव स्वरूप की फैक्टरी में भी काम करते हैं। अगर पार्टी में कोई अन्य भी भाजपा की बी टीम का सदस्य होगा तो उसे बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया जाएगा।






सपा ने ये किया है बदलाव

समाजवादी पार्टी ने पिछले दिनों लंबे समय तक जिलाध्यक्ष रहे प्रमोद त्यागी की जगह जिया चौधरी एडवोकेट को जिलाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा प्रदेश स्तर से पुष्पेंद्र त्यागी उर्फ बॉबी को महानगर अध्यक्ष, सलीम मलिक को महानगर सचिव, सोमपाल कोरी को जिला उपाध्यक्ष, विकिल कुमार उर्फ गोल्डी अहलावत को जिला महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed