फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   127 people bonded, 160 weapons deposited

127 लोग मुचलका पाबंद, 160 शस्त्र जमा कराए

Sat, 20 Mar 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
127 people bonded, 160 weapons deposited
127 लोग मुचलका पाबंद, 160 शस्त्र जमा कराए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। पहले दिन 127 लोगों को मुचलका पाबंद करने के साथ ही 160 लाइसेंसी शस्त्र थाने में जमा कराए गए।
पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार से असामाजिक तत्वों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत पहले दिन 127 लोगों को एक-एक लाख रुपये धनराशि के तहत मुचलका पाबंद किया गया। छह के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इनमें नई मंडी थाने के चार और छपार थाने के दो आरोपी शामिल हैं। वांछित चल रहे दो लोगों के साथ ही एनबीडब्लू की तामील कराते हुए जिले में 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत शराब तस्करी से जुड़े 15 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। रामराज थाना पुलिस द्वारा एक जिला बदर अपराधी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं, पहले दिन जनपद पुलिस द्वारा 160 लाइसेंसी शस्त्र भी संबंधित थानों में जमा कराए गए हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि अभियान के तहत रोजाना अपराधियों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देकर जेवरात हड़पने का आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी आमिर ने कुछ दिन पूर्व तहरीर देकर मोहल्ला केवलपुरी निवासी अशफाक जकारिया पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। पीड़ित का आरोप था कि अशफाक उसे दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। ब्लैकमेल करते हुए आरोपी ने आमिर से लाखों रुपये के जेवरात हड़प लिए हैं और अब तीन लाख रुपये की मांग कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी अशफाक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed