फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   12497 people were vaccinated in the district

जिले में12497 लोगों का हुआ टीकाकरण

Mon, 05 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
12497 people were vaccinated in the district
जिले में12497 लोगों का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। जनपद में क्लस्टर बना कर टीकाकरण किया गया। इस मौके पर 12497 नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण कराया है।
जनपद में सोमवार को ब्लाक मोरना, शाहपुर और चरथावल में दस-दस गांव का क्लस्टर बनाकर टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि सोमवार को जनपद में 12497 लोगों का कोरोना टीकाकरण हुआ। 75 टीकाकरण केंद्रों पर 10471 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 8648 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 1823 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। जनपद में आज ऑनलाइन स्लॉट लेकर 18 से 44 आयु वर्ग में 2026 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया है।

मोरना। क्लस्टर टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को मोरना, ककराला व चौरावाला में 2600 लोगों को कोरोना से बचाव को वैक्सीन लगाई गई। नेहरू युवा केंद्र से जुड़े स्वयंसेवकों ने 18 वर्ष या से ऊपर की आयु के लोगों से कोरोना निरोधक वैक्सीन लगवाने का आह्वान किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि सघन क्लस्टर टीकाकरण अभियान में मोरना में 1100 ककराला में 700 व चौरावाला 800 समेत 2600 लोगों को कोरोना निरोधक वैक्सीन लगाई। प्रीति पाल, दुर्गेश शर्मा, स्वीटी उपाध्याय, वर्षा, ईशिका, मुस्कान आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed