फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   121st flag hoisting of Ramlila

रामलीला का 121वां ध्वजारोहण किया गया

Sun, 22 Aug 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
121st flag hoisting of Ramlila
रामलीला का 121वां ध्वजारोहण किया गया
विज्ञापन

जानसठ। रविवार को प्राचीन रामलीला समिति के द्वारा रामलीला भवन से रामलीला का 121वां ध्वजारोहण किया गया।
पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्राचीन रामलीला समिति के पदाधिकारियों के द्वारा ढोल बाजों के साथ रामलीला का 121वां ध्वजारोहण कस्बे के मिश्रान मोहल्ले रामलीला स्टेज से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से झंडा यात्रा निकाली गई तथा उसके उपरांत झंडा यात्रा का समापन महादेव मंदिर रामलीला मेला स्थल पर किया गया। रामलीला समिति के अध्यक्ष निशांत कांबोज ने बताया कि रविवार से सवा महीने बाद रामलीला का मंचन शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कि जो भी गाइडलाइन होगी, उसका पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से रमेश चंद कंबोज, अध्यक्ष निशांत कंबोज, सचिव उमाशंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष सोनी कुमार गुर्जर, सभासद अश्वनी चौधरी, सभासद अमरजीत सैनी, लेखपाल जगदीश कश्यप, लेखपाल विकास धनगर, बालकिशन, रतन सिंह राजपूत, विश्वनाथ, आशीष भारद्वाज, श्याम बाबू, प्रदीप राणा, अरविंद गर्ग, राजकुमार सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed