{"_id":"5ca0f9dbbdec2213ef2d29b6","slug":"121554053595-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम का ग्रामीणों को पुल निर्माण कराने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम का ग्रामीणों को पुल निर्माण कराने का आश्वासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने ग्रामीणों को पुल बनवाने का आश्वासन दिया
मोरना। गांव योगेंद्रनगर के डोंडी घाट पर पुल बनाए जाने की मांग को लेकर नाराज चल रहे ग्रामीणों को एसडीएम ने आश्वासन देकर मना लिया है। ग्रामीण अब लोकसभा चुनाव में मतदान करने को भी राजी हो गए हैं। एसडीएम ने डोंडी घाट का निरीक्षण भी किया।
भोपा के ग्राम न्याय पंचायत सीकरी के मजरे गांव योगेंद्र नगर, खुशीपुरा व फरीदपुर के ग्रामीण पिछले 40 सालों से गंगा खादर में खेती करने के लिए अपनी जान को दांव पर लगाकर सोनाली नदी को पार करते चले आ रहे हैं। कई ग्रामीणों औरपशुओं की सोनाली नदी के गहरे पानी में डूबने से मौत भी हो चुकी है। तीनों गांव की आबादी पांच हजार के करीब है। जिनमें अनुसूचित जाति, कश्यप और मल्लाह जाति के लोगों की जमीन सोनाली नदी के दूसरी ओर पड़ती है। ग्रामीण खेतीबाड़ी करने के लिए जान जोखिम में डालकर सोनाली नदी को पार करके आते जाते हैं। ग्रामीण पुल बनवाने की मांग करते चले आ रहे हैं। ग्रामीणों ने पुल का निर्माण नहीं कराने को लेकर लोकसभा चुनाव बहिष्कार का निर्णय लेते हुए प्रदर्शन किया था। ग्रामीण की नाराजगी को देखते हुए एसडीएम जानसठ विजय कुमार रविवार को गांव में पहुंचे। एसडीएम ग्रामीण सुनील कुमार, सोम, प्रताप, रजनीश, समरपाल, लेखपाल, सेवाराम, राममोहन, प्रवीण, मनोज, सोमपाल, देवेंद्र आदि के साथ गांव के मंदिर के प्रांगण में बैठक की। बैठक में उन्होंने 100 मीटर डोंडी पुल निर्माण का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन पर नाराज ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा को वापस ले लिया है। एसडीएम ने ग्रामीणों के साथ डोंडी घाट का निरीक्षण किया।